Saturday, June 20, 2015

गुड़गांवः कर्मचारी को लगा करंट, भड़के साथियों ने फैक्ट्री-गाड़ियों में लगाई आग

सुबह 9 बजे कपड़े की इस फैक्ट्री में एक कर्मचारी को करंट लग गया। कर्मचारियों ने अधिकारियों से उसे अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन प्रबंधन ने अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।इसके बाद कर्मचारी को भर्ती कराया गया। वहीं फैक्ट्री में मजदूर की मौत की अफवाह फैल गई। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने फैक्ट्री में तोड़फोड़ शुरू कर दी और आग लगा दिया। उन्होंने अधिकारियों के वाहनों में भी आग लगा दी। उनके साथ मारपीट भी की गई। फैक्ट्री के शीशे तोड़ दिए गए।

ओरिएंटल क्राफ्ट कंपनी में शनिवार को कर्मचारियों ने फैक्ट्री में आग लगाई। 12 दमकल गाड़ियों ने आग को काबू किया।

No comments: