Tuesday, December 22, 2020

बिहार विधान परिषद् का पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति

बिहार विधान परिषद् के अंतर्गत पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का गठन किया गया है जिसमें 3 पदेन सदस्‍य सदस्‍य रखे गए- 

(1 सुनील कुमार सिंह-अध्यक्ष
(2सोनेलाल मेहता-सदस्य
(3 प्रेम चन्द्र मिश्रा-सदस्य
 
  

समिति के विचारणीय विषय बिन्दु निम्नवत है-

  1. बक्सर से फरक्का तक गंगा के कटाव स्थलों एवं इस कटाव से प्रभावित क्षेत्रों को बचाने हेतु सभी संभव उपाय करना तथा तत्संबंधी कार्रवाई का निरीक्षण करना।
  2. गंगा के कटाव से बचाने के लिए केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं अन्य निकाय तथा व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करना।
  3. बिहार सीमांतर्गत गंगा के जल प्रदूषण को रोकने के लिए सभी संभव उपाय एवं कार्रवाई करना।
  4. जल प्रदूषण के लिए नीतियों एवं योजनाओं का निर्धारण करना, उनके कार्यान्वयन का निरीक्षण करना तथा आवश्यक अनुदेश देना।
  5. कारखानों एवं उद्योंगों का प्रदूषण जो गंगा में प्रवाहित होता है उसकी रोकथाम के उपाय करना।
  6. नगरपालिकाओं एवं नगर निगम द्वारा प्रदूषित जल या गंदगी जो गंगा में गिरती है, उसके निवारण का हर संभव उपाय करना।
  7. गंगा अपरक्षण एवं जल प्रदूषण के संबंध में समय-समय पर भारत सरकार से विचार-विमर्श करना तथा उचित सुझाव देना एवं कार्यान्वयन कराना।
  8. गंगा में प्रदूषित जल के स्रोंतों की जानकारी प्राप्त करना, उसके निवारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करना।
  9. अन्य कोई विषय, जिस पर समिति जाँच और सिफारिश करना उचित समझे।

No comments: